प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस मुख्यालय से नामित आईजी प्रो.एवं मॉडर्न विम्मी सचदेवा रमन हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने सीसीआर भवन में उनका स्वागत किया। इसके बाद सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें एसएसपी नवनीत सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव एसपी सिटी अभय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद आईजी विम्मी सचदेवा ने यात्रा के लिए तैयार किए गए रोडमैप को साझा करते हुए पार्किंग स्थलों पड़ाव स्थलों और रजिस्ट्रेशन केंद्रों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयार रोडमैप के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने हरिद्वार में यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं के सृजन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यात्रा के दौरान शहर में तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के उपरांत आईजी विम्मी सचदेवा ने पुलिस अधिकारियों के साथ पार्किंग स्थलों हॉल्टिंग पॉइंट्स और रजिस्ट्रेशन केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Spread the love