Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से पूर्व आज कोतवाली श्री बद्रीनाथ का विधिवत शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में कोतवाली का संचालन पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यभार संभालने से पहले पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाली परिसर में श्रमदान कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया जो सेवा भावना और अनुशासन का प्रतीक है। सुचारू संचालन के लिए उप निरीक्षक नवनीत भंडारी को प्रभारी कोतवाली श्री बद्रीनाथ नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि 23 अप्रैल 2026 को भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सहायता के लिए धाम में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp