प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने थाना सिडकुल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब स्मैक चरस और गांजा जैसे नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में 15 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रीन्स कुमार निवासी काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 50 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम कांस्टेबल मनीष कांस्टेबल विरेन्द्र चौहान
Spread the love