प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 15 अप्रैल 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेतक पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी नाजिम निवासी ग्राम खुदागंज शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम कांस्टेबल नरेन्द्र चौहान कांस्टेबल हरी सिंह
Spread the love