प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने थाना सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 16 अप्रैल 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने आईएमसी चौक सिडकुल के पास एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी विपिन निवासी ग्राम पक्की गढ़ी थाना नजीमाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता आन्नेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय चौहान कांस्टेबल कुलदीप डिमरी कांस्टेबल कुलदीप
Spread the love