Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली से स्थानांतरित जीरो एफआईआर पर पौड़ी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 12 मार्च 2026 को कोतवाली कोटद्वार में थाना राजेंद्र नगर दिल्ली से स्थानांतरित एक जीरो एफआईआर प्राप्त हुई। इस मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ध्रुवपुर कोटद्वार क्षेत्र में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा और संवेदनशील होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन करते हुए मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की गई। जांच के आधार पर आरोपी दिवाकर निवासी बिजौली सतपुली की संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक दीपिका महिला आरक्षी करिश्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp