प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक जनसामान्य के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम के महत्व को देखते हुए स्वगणना के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के सभी क्षेत्रों में स्वगणना से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 24 अप्रैल 2026 तक जनपद के नागरिकों को जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वगणना करने के लिए आवश्यक जानकारी तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक स्वप्रेरणा से आगे आकर डिजिटल माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं पूर्ण करें जिससे यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी सरल और प्रभावी बन सके।
Spread the love