Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में वृहद सफाई अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। बीते पांच माह से चल रहे इस अभियान को और गति देते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संचालित इस अभियान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। अभियान का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। दूसरे चरण में चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी करते हुए सफाई कार्यों को गति दी जा रही है जिससे हरिद्वार को स्वच्छ और आदर्श जनपद बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। नोडल अधिकारी स्वच्छता चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चलाए गए अभियान के दौरान कुल 120253.42 किलोग्राम गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया। इसमें 51609.36 किलोग्राम सूखा कूड़ा और 68644.06 किलोग्राम गीला कूड़ा शामिल है जिसका उचित निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई व्यवस्था से संबंधित किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8273371714 पर कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp