प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विकास अधिकारी मो.असलम ने आज नरेंद्रनगर विकासखंड के क्वीली पयालगांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से फसल उत्पादन के आकलन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सही आकलन किया जाता है जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं बीमा का लाभ समय पर मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों ने जंगली जानवरों एवं असमय वर्षा के कारण फसल को हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुसार सावधानीपूर्वक क्रॉप कटिंग कराई जाए ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Spread the love