प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुगम सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद हरिद्वार के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग द्वारा स्थापित ग्रीन कार्ड केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच कर अनिवार्य रूप से ग्रीन कार्ड जारी किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्र पर यात्रियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था शौचालय स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अनावश्यक जाम की स्थिति न बने इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि यात्रा पर आने वाले सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नारसन से मंगलौर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए फ्लाईओवर निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए।मंगलौर स्थित देवबंद तिराहे पर यातायात में बाधा बन रहे विद्युत पोल को दो दिन के भीतर हर हाल में हटाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए।निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर बार-बार जाम की स्थिति बनती है वहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एसपी देहात शेखर सुयाल आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेंद्र चंद प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की विशाल गोयल सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love