Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुगम सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थयात्रियों के दल द्वारा कराया गया। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भव की परंपरा के तहत फूल मालाओं और टीका चंदन से स्वागत किया तथा सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं। पहला पंजीकरण कराने वाले दल में शहडोल मध्य प्रदेश से आए सात सदस्य शामिल रहे जिनमें बिसाहू लाल विश्वकर्मा मुन्नी विश्वकर्मा प्यारेलाल विश्वकर्मा रामदीन प्रजापति दशरथ प्रजापति शांति प्रजापति और पार्वती प्रजापति ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गई हैं और जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया जिससे वे प्रसन्न हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। यात्री मुन्नी विश्वकर्मा ने भी ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों द्वारा लगातार पंजीकरण कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल वर्मा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp