Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।20 मार्च 2026 को पीड़िता निवासी कोटद्वार ने कोतवाली में शिकायत दी जिसमें बताया कि राहुल कुमार निवासी आमपडाव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्र करते हुए मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर नामजद आरोपी राहुल कुमार को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राहुल कुमार पुत्र छुट्टन सिंह निवासी आमपडाव कोटद्वार है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वेदप्रकाश आरक्षी चन्द्रपाल और होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp