प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में 22 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में बिखरते परिवारों को जोड़ने के उद्देश्य से महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसिलिंग बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों की देखरेख में मायापुर महिला हेल्पलाइन द्वारा संपन्न हुआ। बैठक में गंभीर और जटिल पारिवारिक मामलों को काउंसिलिंग के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना गया। काउंसिलिंग टीम ने सभी पक्षों को समझाते हुए परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 9 पारिवारिक मामलों पर सुनवाई की गई जिसमें 5 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए तैयार किया गया। वहीं 4 मामलों में दोनों पक्षों को सोचने-समझने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए अगली तिथि प्रदान की गई। काउंसिलिंग में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन मनोवैज्ञानिक अरुण कुमार समाजशास्त्री विनोद शर्मा अधिवक्ता रीमा साहीम प्रधानाचार्य तथा महिला हेल्पलाइन मायापुर की प्रभारी उपनिरीक्षक अंजना चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक परिवारों को टूटने से बचाया जाए और आपसी समझ व समन्वय के साथ उनकी गृहस्थी को आगे बढ़ाया जाए क्योंकि मजबूत परिवार ही समाज और संस्कृति की आधारशिला होते हैं।
Spread the love