प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों बीएलए-01 और बीएलए-02 के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदेय स्थलवार तैयार अनुपस्थित शिफ्ट और मृत मतदाताओं की सूची का परीक्षण और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के 592 मतदेय स्थलों पर बीएलए-02 की तैनाती की जा रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 553 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 575 बीएलए-02 नियुक्त किए गए हैं जबकि कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा अभी तक नियुक्ति नहीं की गई है। इस पर संबंधित दलों को शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि 20 अप्रैल 2026 तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7589 एएसडी मतदाता चिन्हित किए गए हैं जिनमें 1096 अनुपस्थित 4950 स्थानांतरित और 1543 मृत मतदाता शामिल हैं। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से सूची का गहन परीक्षण कर आवश्यक संशोधन के लिए तत्काल जानकारी देने को कहा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन विभाग गीता राम उनियाल ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन बनाए रखने के लिए बीएलओ और क्षेत्रीय कर्मचारी घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में गीता राम उनियाल जूनियर असिस्टेंट प्रवीण भट्ट संजय सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love