प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन आने वाली सभी सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत और पेचवर्क का कार्य सितंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से भूपतवाला से बहादराबाद चौराहे तक सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए तेज रफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवहन और पुलिस विभाग को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करने और आवश्यक स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने और ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर उन्हें कम करने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए।यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए परिवहन और पुलिस विभाग लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 3226 चालान किए गए ओवरलोडिंग के 221 ओवरस्पीड के 3042 और शराब पीकर वाहन चलाने के 196 मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 1523 वाहन सीज किए गए और कुल 21789 चालान किए गए। सम्मन शुल्क के तहत 10471 चालान से 70 लाख 5 हजार रुपये की वसूली की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ट्रैफिक प्रभारी संदीप नेगी अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी अधिशासी अभियंता रुड़की लोक निर्माण विभाग विपुल सैनी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी उप नगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा निखिल शर्मा जितेंद्र चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love