प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के जीर्णोद्धार के बाद मिनी सचिवालय स्थापित किए गए जिनका लोक समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार रजिस्टरों के डिजिटलीकरण की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है कि 25 ग्राम पंचायतों को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। इनसे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में विभिन्न प्रमाण पत्र एवं सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी और उन्हें तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने गांवों के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसे प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर चयनित 25 ग्राम पंचायतों के भवनों का जीर्णोद्धार कर उन्हें मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही परिवार रजिस्टरों को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया गया है जिससे ग्रामीणों को दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ जिला पंचायत सदस्य कमलेश ग्राम प्रधान राकेश कुमार सुशील त्यागी नागेंद्र पवन तोमर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ.विकास ठाकुर खंड विकास अधिकारी पवन सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Spread the love