प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में किया गया जिसमें फिटनेस अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस बल का उत्साह और जज्बा देखने को मिला। परेड में जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान शस्त्र अभ्यास फुट ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का सटीक प्रदर्शन किया गया जिससे पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और समन्वय का उच्च स्तर दिखाई दिया। साथ ही आधुनिक हथियारों के रखरखाव सुरक्षित संचालन और त्वरित उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन चंबा का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान क्वार्टर गार्ड और आर्म एम्युनेशन का निरीक्षण कर शस्त्रों की स्थिति साफ-सफाई सुरक्षा मानकों और अभिलेखों का जायजा लिया गया। सीपीसी कैंटीन में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और परिवहन शाखा में वाहनों की फिटनेस तथा साफ-सफाई का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही स्टोर का निरीक्षण कर सरकारी संपत्ति के संरक्षण और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।पुलिस कर्मियों की फिटनेस को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिम और व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के सभी थानों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन स्थित 152 जवान बैरक का निरीक्षण कर साफ-सफाई आवासीय सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। जेटीसी के प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आगामी पुलिस प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए आरटीसी सेंटर में बिजली पानी साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Spread the love