प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों को तेजी से ठीक करने का काम दिन-रात किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूरा करने में जुटे हैं। शहर में सड़कों के खोदे जाने से स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा से पहले सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 23 अप्रैल को पैकेज 01 के अंतर्गत दुधाधारी चौक में 187 मीटर बिटुमिनस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में 350 मीटर बिटुमिनस रोड प्रेम विहार चौक में 15 मीटर सीसी रोड और आलुवालिया क्षेत्र में 57 मीटर सीसी रोड का निर्माण पूरा किया गया। इस प्रकार पैकेज 01 में कुल 610 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। इसी प्रकार पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक में 15 मीटर और मोहन इंक्लेव में 45 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया जिससे कुल 60 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। उन्होंने बताया कि खोदी गई सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात तेजी से जारी है जिससे जल्द ही सभी मार्ग सुचारु हो जाएंगे और आम जनता व्यापारियों तथा तीर्थ यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
Spread the love