प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ज्वालापुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग टीमों ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई करते हुए जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सट्टा खेलने और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों को पकड़ा। पहले मामले में विक्की पुत्र चमन लाल निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर को सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्ची पेन डायरी और 2620 रुपये नकद बरामद हुए। दूसरे मामले में इंतजार पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला मेहतान ज्वालापुर को सट्टा करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची पेन डायरी और 1020 रुपये नकद बरामद किए गए। तीसरे मामले में शोभित कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर को सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्ची पेन डायरी और 1760 रुपये नकद बरामद हुए। चौथे मामले में रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली लाल मंदिर ज्वालापुर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद कांस्टेबल अमित गॉड राजेश बिष्ट अर्जुन चौहान अनिल वर्मा और कपिल कुमार गोला शामिल रहे।
Spread the love