Spread the love

प्रदीप कुमार
पिरान-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पिरान कलियर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम ने 23 अप्रैल को छापेमारी के दौरान ग्राम जस्सावाला के पास से एक व्यक्ति को 55 पैकेट फ्रूटी पैक अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र विशम्बर सिंह (उम्र 34 वर्ष) निवासी ग्राम कोटा मुरादनगर कोतवाली पिरान कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 55 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह हेड कांस्टेबल अमित कुमार और पीआरडी दिनेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp