प्रदीप कुमार
पिरान-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव का माहौल खराब करने वाले 7 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई। 22 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। पुनः तनाव की स्थिति बनने पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने 23 अप्रैल को त्वरित हस्तक्षेप करते हुए शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वाले सभी आरोपितों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश भी चली आ रही थी और पूर्व में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गुटबाजी अशांति या अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में शामिल आरोपितों के नाम इस प्रकार हैं चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष) महिला (40 वर्ष) महिला (25 वर्ष) शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष) महिला (29 वर्ष) महिला (50 वर्ष) महिला (19 वर्ष) महिला (52 वर्ष) महिला (25 वर्ष) तनवीर पुत्र माहिर (34 वर्ष) दानिश पुत्र रौनक (35 वर्ष) सभी निवासी ग्राम महमूदपुर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर हेड कांस्टेबल जमशेद अली हेड कांस्टेबल सोनू कुमार कांस्टेबल प्रकाश मनराल कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह महिला कांस्टेबल सरिता राणा महिला होमगार्ड सर्विष्ठा और गीता गिरी शामिल रहे।
Spread the love