प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद के तीन विकासखंडों के क्लस्टर लेवल फेडरेशन के स्टाफ और पदाधिकारियों के लिए व्यवसाय योजना ब्रांडिंग और मार्केटिंग विषयों पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमों को सशक्त बनाना और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा। इस प्रशिक्षण में जनपद के तीन ब्लॉकों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना ग्रामोत्थान के अंतर्गत आयोजित किया गया जो ग्राम्य विकास विभाग के तहत संचालित है और आईफैड द्वारा वित्त पोषित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना उत्पाद ब्रांडिंग विपणन रणनीतियां और बाजार से जुड़ाव के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। सस्टेनेबल अल्टरनेटिव्स के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए प्रभावी ब्रांडिंग और सही बाजार तक पहुंच बेहद जरूरी है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खंड विकास अधिकारी चंबा शाकिर हुसैन ने कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम CLF पदाधिकारियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने क्षेत्रों में आजीविका को मजबूत करने में करें। दूसरे दिन जिला परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रामीण नेतृत्व को सशक्त बनाने स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिभागी इस ज्ञान को व्यवहार में लाकर अपने संगठनों को नई दिशा देंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान और मनमोहन सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।
Spread the love