Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा यात्रियों की सुविधा और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु दिन-रात समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टार ऑफ द डे का चयन किया जा रहा है ताकि सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक लगन निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर सकें। आज स्टार ऑफ द डे के रूप में नगर पंचायत केदारनाथ में पर्यावरण मित्र के रूप में कार्यरत मनोज कुमार का चयन किया गया। मनोज कुमार ने अपनी जिम्मेदारियों को जिस समर्पण प्रतिबद्धता और निस्वार्थ भावना के साथ निभाया वह अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। कठिन परिस्थितियों और निरंतर कार्यभार के बावजूद मनोज कुमार ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य किया। उनके इस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें स्टार ऑफ द डे घोषित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके परिश्रम का प्रतीक है बल्कि यह संदेश भी देता है कि हर कार्य को ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाए तो वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। प्रशासन की इस पहल से कर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है जिससे केदारनाथ धाम यात्रा को और अधिक सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp