प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल से जनपद देहरादून स्थानांतरण होने पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार को पुलिस लाइन पौड़ी में समस्त पुलिस परिवार द्वारा सम्मान संवेदना और शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई। यह अवसर केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा बल्कि एक ऐसे अधिकारी के प्रति सम्मान का प्रतीक बना जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा प्रभावी नेतृत्व और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन स्पष्ट निर्णय क्षमता और सरल व्यवहार निरंतर देखने को मिला। उनके नेतृत्व में पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल को मजबूती मिली साथ ही आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना भी सुदृढ़ हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए एक सकारात्मक छवि स्थापित की। पौड़ी पुलिस परिवार ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आगे भी अपनी कार्यशैली और अनुभव से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
Spread the love