प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों से उत्पन्न हो रही ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में मोटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें यात्रा काल के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा सीजन के दौरान टैक्सी एसोसिएशन श्रीनगर के सभी वाहन अस्थायी रूप से श्रीनगर थाने के पीछे वाली सड़क पर पार्क किए जाएंगे। इस व्यवस्था से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चलने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। इसके साथ ही अलकनंदा कमांडर यूनियन समिति के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है जिसके तहत एक समय में केवल पांच वाहन ही खड़े रहेंगे और अन्य वाहन रोटेशन प्रणाली के आधार पर संचालित किए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करना और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार प्रभारी निरीक्षक यातायात नीरज शर्मा टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर बहुगुणा सचिव बद्री बंगारी शौर्य खंडूरी अलकनंदा कमांडर यूनियन समिति के सहसचिव जगपाल सिंह रावत जय बद्री केदार टाटा सूमो यूनियन के अध्यक्ष हरीश भट्ट पार्षद अंजना डोभाल देवेंद्र मणि मिश्रा प्रवेश चमोली आशीष नेगी धर्म सिंह रावत सुमित बिष्ट उज्ज्वल अग्रवाल दीपक कुमार विजय चमोली नरेंद्र रावत और सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि श्रीनगर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य आम नागरिकों और यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। नई पार्किंग व्यवस्था से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या में कमी आएगी और पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है।
Spread the love