Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक भटकी हुई वृद्ध महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम की नजर एक वृद्ध महिला पर पड़ी, जो अकेले और असहाय अवस्था में इधर-उधर भटक रही थीं। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम बचनी देवी निवासी तपोवन बताया। उन्होंने बताया कि वह ऋषिकेश में अपने दांत का उपचार कराने गई थीं लेकिन सुनने में कठिनाई और मोबाइल फोन का उपयोग न कर पाने के कारण रास्ता भटककर श्रीनगर पहुंच गईं और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आवश्यक देखभाल और सहयोग प्रदान किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। सूचना मिलने पर महिला का पुत्र कोतवाली श्रीनगर पहुंचा जहां सत्यापन के बाद बचनी देवी को उनके पास मौजूद दो जोड़ी सोने के कुंडल और 3500 रुपये नकद धनराशि सहित पूरी पारदर्शिता के साथ उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp