Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में नशा मानव तस्करी और अन्य सामाजिक अपराधों के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स यूनिट और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के सहयोग से संयुक्त जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक और कार्यशाला के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभाव मानव तस्करी वेश्यावृत्ति और भिक्षावृत्ति जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को इन अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों और नागरिकों को सतर्क रहने यातायात नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी साझा करते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp