प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी में सड़क किनारे अव्यवस्थित एवं बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही यातायात बाधाओं को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन पुलिस परिवहन विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के अंतर्गत प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं यातायात की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों जैसे एजेंसी चौक माल रोड पौड़ी-श्रीनगर बस अड्डा धारा रोड तथा अपर बाजार में रात्रिकालीन पैदल गश्त करते हुए व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दल द्वारा सड़क किनारे गलत अव्यवस्थित एवं नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग के तहत चालान की कार्रवाई की गयी। साथ ही चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
Spread the love