Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध स्मैक ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अमजद नामक व्यक्ति को ग्राम कालेवाला तिराहे पर ट्रांसफार्मर के पास से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय हरिद्वार में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी अमजद पुत्र इखलाक निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक आशीष नेगी कांस्टेबल संजय नेगी और कांस्टेबल विनय थपलियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp