प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में हिमालय पुत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना सहित फैकल्टी सदस्य अधिकारी और कर्मचारियों ने बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं बहुगुणा जी की जयंती पर बेस अस्पताल में आंचल कैफ़े का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहुगुणा का जीवन संघर्ष समर्पण और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों और उपलब्धियों से हमें निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को उनके जीवन मूल्यों को अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। डॉ.सयाना ने यह भी बताया कि गढ़वाल क्षेत्र की जीवनरेखा माने जाने वाले इस बेस अस्पताल का नाम भी बहुगुणा के नाम पर रखा गया है जो उनके क्षेत्र के प्रति योगदान और विकास कार्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी के प्रयासों और दूरदर्शिता के कारण आज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सहित कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाई हैं। कहा कि उनके जन्मदिन पर बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों तीमारदारों के साथ ही अस्पताल में कार्यरत फैकल्टी कर्मचारियों के लिए कैफे का शुभारंभ किया गया। जिससे लोगों को कैंपस के अंदर ही तमाम सुविधाएं मिलेंगी। जल्द मेडिकल कॉलेज परिसर में भी कैफे बनाया जायेगा। इस अवसर पर डॉ.दीपा हटवाल डॉ.अजेय विक्रम सिंह डॉ.ए.एन.पांडेय विकास डिमरी तेजपाल गुंसाई सहित अनेक फैकल्टी सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बहुगुणा के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आंचल डेरी के जीएम श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि कैफे 24 घंटे खुला रहेगा। गांव से आने वाले दूध से बनी खाद्य सामग्री गुणवत्ता परक मिलेगी। उन्होंने उक्त कैफे खोलने जाने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Spread the love