प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को देखते हुए हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज से संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए खोदी गई सभी सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 1 और पैकेज 2 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। 24 अप्रैल को पैकेज 1 के अंतर्गत दुधाधारी चौक पर 290 मीटर बिटुमिनस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में 250 मीटर बिटुमिनस रोड दरबल गली में 17 मीटर टाइल्स रोड तथा गली नंबर 06 में 34.5 मीटर सीसी रोड का कार्य पूर्ण किया गया। इस प्रकार पैकेज 1 में कुल 691.5 मीटर कार्य पूरा हुआ। इसी प्रकार पैकेज 2 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3 में 55 मीटर सीसी रोड तथा लोक सेवा आयोग क्षेत्र में 64 मीटर सीसी रोड का कार्य पूर्ण किया गया जिससे कुल 119 मीटर निर्माण कार्य पूरा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी निर्माण कार्य दिन-रात तेजी से किए जा रहे हैं जिससे जल्द ही सड़क व्यवस्था सामान्य हो सकेगी।
Spread the love