एक जून से छब्बीस जून तक आयोजित होने वाले नशा मुक्त अभियान अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह को निर्देश दिए है कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,उन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए,उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक स्कूलों में स्लोगन,निबंध,पेंशन,संवाद कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाए जिसमें नशा से होने वाले बीमारियों के बचाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किए जाए।इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए,और स्कूलों में काउंसलर के माध्यम से बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाए।उन्होंने कार्यक्रम के सफलता के लिए क्रांसकंट्री दौड़,खेल प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 14 जून को रेड क्रॉस डे एवं 21 जून को योग दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह ने 1 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।बैठक में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर,जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,रोहित कुमार,डॉ.नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
Spread the love