प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु को समय रहते सुरक्षित उच्च चिकित्सा केंद्र भेजकर सफल रेस्क्यू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण अधिकारी निवासी जुमला नेपाल यात्रा के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा में रेफर करने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ से केदारनाथ हेलीपैड तक सुरक्षित पहुंचाया। वहां से हेली सेवा के माध्यम से मरीज को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए भेजा गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रशासन स्वास्थ्य विभाग आपदा प्रबंधन और सुरक्षा बलों के बीच बेहतरीन समन्वय देखने को मिला जिससे कम समय में यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और आपात स्थिति में तुरंत राहत उपलब्ध कराई जाए। इसी के तहत सभी टीमें लगातार अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं। यह घटना दर्शाती है कि केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है।
Spread the love