प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में साइबर ठगी के मामले में पौड़ी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फर्जी लिंक के जरिए ठगी करने वाले आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में आमजन के साथ हो रही आर्थिक धोखाधड़ी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 6 नवंबर 2025 को अंजली बूड़ाकोटी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त हुई जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने कम पैसे लगाकर अधिक धनराशि दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक पर विश्वास कर उन्होंने अलग-अलग खातों में कुल 1 लाख 24 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए। बाद में उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से लगातार जांच की गई। गहन पड़ताल और टीमवर्क के चलते मामले में संजू पटेल निवासी ठाकुरगंज लखनऊ की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य संबंधित तथ्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी संजू पटेल निवासी कश्मीरी बाग मलपुर दुबग्गा थाना ठाकुरगंज लखनऊ पुलिस टीम उप निरीक्षक दिनेश चमोली आरक्षी आदित्य महिला मुख्य आरक्षी विमला साइबर सेल कांस्टेबल हरीश सीआईयू
Spread the love