करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी LUCC को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एक और सरगना को पौडी पुलिस ने लखनऊ से धर दबोचा
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 1जून 2024 को वादिनी तृप्ति नेगी निवासी कोटद्वार द्वारा THE LONI URBAN MULTI STATE CREDIT & TREFT CO-OPRATIVE SOCIETY (LUCC) के विरूद्ध धोखाधड़ी करने सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली कोटद्वार में दिया गया था जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर वादिनी अंजना रावत की तहरीर के आधार पर तथा पंजीकृत किया गया, साथ ही अलग-अलग जनपदों में भी LUCC धोखाधड़ी से सम्बन्धित कई अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। LUCC से संबंधित गढ़वाल परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में दर्ज अभियोगो के पर्यवेक्षण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसमें द्वारा समय-समय पर सभी विवेचकों की ऑनलाइन बैठक लेकर उन्हें लगातार इस मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है और ठोस साक्ष्य संकलन कर शेष अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि LUCC के बैंक खातों से 22.94 करोड़ रू.रामनाथ गुप्ता के पीएनबी बैंक खाते में ट्रांसफर किये हैं जिसे रामनाथ गुप्ता द्वारा चेक के माध्यम व नगद के रूप में निकाले गये और रामनाथ गुप्ता को LUCC के चेयरमैन जितेन्द्र निरंजन द्वारा इस खाते की साइनिंग अथोरटी दे रखी थ।प्रकाश में आये अभियुक्त रामनाथ गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह,क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन तुषार बोरा के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। विवेचक द्वारा कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु सभी सार्थक प्रयास किये गये लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार अथक प्रयासों एवं पतारसी सुरागरसी व सर्विलांस की मदद से अभियुक्त रामनाथ गुप्ता,निवासी-वाराणसी,उत्तर प्रदेश का पता लगाकर दिनांक 22 मई 2025 को लखनऊ,उ.प्र.से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय बड्स कोर्ट देहरादून के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यावाही कर जेल भेज दिया गया है।पौड़ी पुलिस द्वारा पूर्व में ही उक्त धोखाधड़ी में संलिप्त अभियुक्तों जिनमें क्रमश:1.उर्मिला बिष्ट, 2.जगमोहन सिंह बिष्ट, 3.कुमारी प्रज्ञा रावत 4.विनीत सिंह, 5.गिरीश चन्द्र बिष्ट को दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को तथा 6.चन्दन राम राज पुरोहित को दिनांक 6 फरवरी 2025 को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है व 4 अभियुक्तों के विरूद्ध वारंट-बी के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।उक्त LUCC धोखाधड़ी प्रकरण से संबंधित अभियोगो में विवेचकों द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व लगातार कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियोग में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सफल प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की सम्पत्ति को तस्दीक कर सम्पत्ति को सीज करने की कार्यवाही भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
रामनाथ गुप्ता पुत्र राज नारायण गुप्ता,निवासी-ग्राम-देईपुर थाना-चोलापुर वाराणसी,उत्तर प्रदेश।
Spread the love