प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में हाल ही में चंबा कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चंबा–उत्तरकाशी मार्ग के सभी संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन उपचार कार्य कराने जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने और उनकी सूची संबंधित विभागों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने बताया कि चंबा–नैल मार्ग पर 15 पैरापेट लगाए जा चुके हैं और आगे क्रैश बैरियर लगाने की प्रक्रिया जारी है। बैठक में एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मार्ग और अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं घायलों और मृतकों के आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने चेक पोस्ट और एएनपीआर प्रणाली की स्थिति से अवगत कराते हुए ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने तथा यात्रियों को वाहन के ब्रेक टायर क्लच और हैंडब्रेक की जांच के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई और दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की जानकारी भी साझा की गई। एसएसपी श्वेता चौबे ने नैल–चंबा मार्ग पर हाल ही में हुए हादसे के स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर उसका अध्ययन करने का सुझाव दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान रात्रि में यात्रा से बचने और सुबह 4 बजे के बाद ही यात्रा शुरू करने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया। ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तछला जैसे ढलान वाले मार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच वाहनों की फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस विशेषकर हिल लाइसेंस की जांच तथा पार्किंग की समस्या के समाधान के सुझाव दिए। इस पर जिलाधिकारी ने डंपिंग जोन को समतल कर पार्किंग के लिए उपयोग में लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी एएसपी दीपक सभी एसडीएम एआरटीओ सतेंद्र राज बीआरओ के एस एस रावत और ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ऋषिकेश से गजेंद्र सिंह नेगी सुरेश तिवारी अमर सिंह रावत बिजेंद्र सिंह कंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love