प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम द्वारा फेमेक्स कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड चंबा की तहसील गजा स्थित शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलीटेक्निक में 29 अप्रैल 2026 को स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 156 कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम ने आपदाओं से बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर के वैकल्पिक निर्माण के तरीके खोज एवं बचाव कार्यों में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी शामिल रही। साथ ही टीम द्वारा मौके पर प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के निर्देशन में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टिहरी जनपद में 20 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक लगभग 13 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक घनसाली तहसील में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 28 अप्रैल से 5 मई तक विकासखंड चंबा एवं थौलधार में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित सहित एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी देते हुए आपातकालीन टोल फ्री नंबरों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कुंवर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा से जुड़े छोटे-छोटे उपाय भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। वहीं प्रधानाचार्य विभूति ध्यानी ने कहा कि आपदाओं से बचाव और पूर्व तैयारियों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।
Spread the love