प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। देर रात तक खुले रहने और डीजे व लाउडस्पीकर चलाने वाले प्रतिष्ठानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपकरण जब्त किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से शराब परोसने बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने तथा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई रेस्टोरेंट और बार संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया जिनमें देर रात तक प्रतिष्ठान खुले रखना और डीजे व लाउडस्पीकर का प्रयोग शामिल था। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर लैपटॉप टैब सहित अन्य उपकरण कब्जे में लिए और संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट बेलड़ा एरोमेटिक रेस्टोरेंट माजरा सेन्टरोज रेस्टोरेंट एसडीएम चौक के पास कैफिन कॉफी डे आईआईटी रोड के पास शराब गोदाम के निकट रुड़की
Spread the love