Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी पौड़ी जिले द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आगामी 6 और 7 मई को घुड़दौड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर व्यापक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सहसंयोजक एवं वर्ग प्रभारी रमेश चौहान और जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महाअभियान संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। वर्ग प्रभारी रमेश चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान में प्रदेश पदाधिकारी विधायक विभिन्न दायित्वधारी जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष प्रदेश मोर्चों के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में भाग लेने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराने और निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें संगठन की कार्यप्रणाली विचारधारा नेतृत्व विकास और जनसंपर्क जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपीं। कार्यक्रम का जिला संयोजन जिला महामंत्री महिपाल नेगी को दिया गया है जबकि सहसंयोजक के रूप में क्रांति किशोर नेगी और मधु खुगशाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वर्ग पालक के रूप में संजय रावत वर्ग पर्यवेक्षक तारा सिंह रावत मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी नवीन पवार कक्ष प्रमुख मयंक रावत भोजन व्यवस्था गिरीश पैन्यूली और विकास चौहान अतिथि समन्वय हिम्मत सिंह तथा पंजीकरण की जिम्मेदारी हेमंत चौहान विकास गुसाईं और राजकुमार नेगी को दी गई है। कार्यक्रम 6 मई को सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर 7 मई को शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक में रमेश चौहान कमल किशोर रावत गणेश भट्ट महिपाल नेगी सीमा भंडारी नवीन पवार राजेश कंडारी नरेंद्र रावत सूरत सिंह गुसाईं रमेश रावत संजय रावत मनीष ममगाई शैलेंद्र नौटियाल लक्ष्मण डुकलान विवेक ममगाई धर्मवीर नेगी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp