प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर आबकारी अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त रतिराम निवासी कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। संबंधित प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था जिसके तहत अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद मुख्य आरक्षी करन और मुख्य आरक्षी सुरेश शामिल रहे।
Spread the love