प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2024 और 2025 में बरामद अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। कोतवाली रानीपुर के मालखाने में जमा अवैध देशी शराब के कुल 43 मालों को विधिवत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान गठित कमेटी की उपस्थिति में प्रत्येक माल का नमूना लेकर उसे मोहरबंद किया गया जिसके बाद शेष शराब को तोड़कर नाले में बहाकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमानुसार संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर तहसीलदार और आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार और मुख्य आरक्षी कुम्पाल तोमर शामिल रहे।
Spread the love