प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुचारु और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के साथ ही यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान विशेष रूप से वाहनों में अवैध रूप से लगे संशोधित साइलेंसर शीशों पर चढ़ाई गई काली फिल्म अनधिकृत प्रेशर हॉर्न और नियमों के विरुद्ध उपयोग की जा रही लाइटों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे उपकरण न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं बल्कि यात्रा की शांति और मर्यादा को भी प्रभावित करते हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा संयमित और जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
Spread the love