प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में गरिमामयी और भावुक विदाई समारोह आयोजित कर अपर उपनिरीक्षक मनोज पटवाल और आरक्षी संदीप सिंह को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार की उपस्थिति में दोनों कर्मियों को उनके सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। अपर उपनिरीक्षक मनोज पटवाल वर्ष 1990 में आरक्षी के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए और वर्ष 2023 में पदोन्नत होकर अपर उपनिरीक्षक बने। करीब 36 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने सहारनपुर देहरादून और हरिद्वार सहित विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दीं। वहीं आरक्षी संदीप सिंह वर्ष 2005 में विभाग से जुड़े और लगभग 20 वर्ष 6 माह तक विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जिसमें आईआरबी बैलपड़ाव में उनकी सेवाएं उल्लेखनीय रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मियों को फूलमाला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विभाग अपने दो अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ साथियों को विदाई दे रहा है जिन्होंने अपने सेवाकाल में ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की है। उन्होंने दोनों के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपने अनुभव से विभाग का मार्गदर्शन करते रहेंगे। विदाई के दौरान दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों ने भावुक होते हुए विभाग और साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस सेवा उनके जीवन का गौरवपूर्ण अध्याय रही है। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और परिजन उपस्थित रहे।
Spread the love