Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद हरिद्वार पुलिस से सेवानिवृत्त हो रहे दो कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में एसएसपी सहित अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा लंबे सेवाकाल में पुलिस विभाग के लिए दिए गए योगदान की सराहना की और समाज व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को याद किया। समारोह में यह भी कहा गया कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है जिसमें कर्मियों को परिवार से दूर रहकर त्योहारों और निजी अवसरों से भी वंचित रहना पड़ता है। ऐसे में सेवानिवृत्ति का क्षण उनके लिए और उनके परिजनों के लिए भावनात्मक और विशेष होता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों ने भावुक वातावरण में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सिटी शिशुपाल नेगी पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर संजय चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मियों में उप निरीक्षक एमटी रेवाधर भट्ट और उप निरीक्षक जाट सिंह शामिल हैं। रेवाधर भट्ट ने वर्ष 1984 में पुलिस सेवा प्रारंभ की थी और 41 वर्ष से अधिक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। वहीं जाट सिंह ने वर्ष 1988 में सेवा शुरू कर 38 वर्ष से अधिक सेवाकाल पूर्ण किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों में कार्य करते हुए सराहनीय सेवाएं दीं और समय-समय पर सम्मानित भी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp