Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड सुशील कुमार त्यागी को उनके 37 वर्षों के दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने उनके कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके लंबे सेवाकाल के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। हरिद्वार पुलिस परिवार की ओर से सुशील कुमार त्यागी को सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp