Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 भिक्षुकों के विरुद्ध भिक्षुक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरन भीख मांगने और उनके साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके से 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल भट्ट उपनिरीक्षक संजीत कंडारी उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी सहित पुलिस कर्मी मान सिंह भूपेंद्र गिरी शिवशंकर नितिन रावत एवं सतेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp