प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान हाईवे के पास बाहरपीली जाने वाले मार्ग पर तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जयपाल निवासी टांडा भागलपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी में 05 लीटर अवैध कच्ची शराब शामिल है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह और कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।
Spread the love