Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने तेज गति से वाहन चलाने काली फिल्म का उपयोग करने बिना या दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने सहित अन्य उल्लंघनों पर सख्त कदम उठाए गए। पिछले 15 दिनों में कुल 1582 वाहनों के चालान किए गए 81 वाहनों को सीज किया गया और 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। नशे में वाहन चलाने के मामलों में 40 वाहनों के चालान किए गए 38 वाहन सीज किए गए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तेज गति से वाहन चलाने पर 173 वाहनों के चालान और 19 वाहन सीज किए गए। अवैध हूटर के प्रयोग पर 19 वाहनों के चालान किए गए। काली फिल्म लगाने पर 303 वाहनों के चालान हुए जबकि बिना या दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 1047 वाहनों के चालान किए गए और 24 वाहन सीज किए गए। टिहरी पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें नशे में वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सुरक्षित यात्रा आपकी जिम्मेदारी हमारी प्राथमिकता संदेश के साथ पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp