प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में कार्यरत स्वच्छक राजेंद्र कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाइन चंबा में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घकालीन समर्पित और सराहनीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया। करीब 39 वर्ष 7 माह की सेवा के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जो विभाग के लिए प्रेरणादायक बना रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य पुलिस विभाग के लिए अमूल्य रहा है। उन्होंने उनके स्वस्थ सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक चंबा द्वारा उन्हें पुलिस स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावुक माहौल में विदाई दी। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन सिंह प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टिहरी गढ़वाल पुलिस परिवार ने राजेंद्र कुमार के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।
Spread the love