प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। फायर सीजन के दौरान फायर सर्विस पौड़ी की टीमें पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहते हुए आगजनी की घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना मिली कि सत्याखाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के आसपास जंगल में भीषण आग लगी है जो तेजी से हॉस्पिटल परिसर और नजदीकी गांव की ओर फैल रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और मोटर फायर इंजन के माध्यम से प्रभावी पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। इस कार्रवाई के बाद जब टीम वापस लौट रही थी तभी श्रीनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क के नीचे आग लगने की सूचना मिली। इस पर फायर टीम ने बिना देर किए दोबारा घटनास्थल के लिए रवाना होकर वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया और मोटर फायर इंजन की मदद से आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। फायर सीजन को देखते हुए फायर सर्विस पौड़ी लगातार सतर्कता बरत रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Spread the love